• Home
  • मौसम
  • बिहार में मानसून का रौद्र रूप: 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात से 4 की मौत, अगले 7 दिन भारी बारिश का खतरा
Image

बिहार में मानसून का रौद्र रूप: 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात से 4 की मौत, अगले 7 दिन भारी बारिश का खतरा

पटना, 30 जून (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। मौसम विभाग ने लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 जून से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी, जबकि 1 जुलाई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद समेत कई जिलों में जलभराव और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

सोमवार को सबसे अधिक तबाही वज्रपात ने मचाई। सीतामढ़ी में दो लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग झुलस गए। मुंगेर में 15 वर्षीय किशोरी की जान चली गई, जबकि पटना के बख्तियारपुर में भी एक महिला की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। इधर, राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। बांका, बेतिया, बगहा, कटिहार, खगड़िया, छपरा, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, दरभंगा और बक्सर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी पटना में भी सुबह धूप के बाद अचानक काले बादल छा गए और कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

दरभंगा के होरलपट्टी स्थित जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर में करीब 25 श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन संयोगवश कोई हताहत नहीं हुआ।मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top