📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • Uncategorized
  • सात निश्चय-3 को रफ्तार: डीएम ने नए सरकारी कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, बोले- अब नहीं चलेगी लापरवाही

सात निश्चय-3 को रफ्तार: डीएम ने नए सरकारी कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, बोले- अब नहीं चलेगी लापरवाही

समस्तीपुर, 01 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत नए राजकीय महाविद्यालयों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को खानपुर और कल्याणपुर प्रखंडों में प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवनों की स्थिति, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, शिक्षकों की पदस्थापना, आवश्यक उपकरणों की खरीद एवं आपूर्ति तथा पठन-पाठन शुरू करने से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम शंकर झा तथा संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से बिंदुवार जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि जिन प्रखंडों में अब तक महाविद्यालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, वहां उच्च शिक्षा को सुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि जिले के खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विभूतिपुर और विद्यापतिनगर प्रखंडों में कुल पांच नए राजकीय महाविद्यालय संचालित किए जाने हैं। इन कॉलेजों के शुरू होने से हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां जल्द पूरी कर नए महाविद्यालयों में नियमित पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले को नई पहचान मिलेगी।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top