• Home
  • Uncategorized
  • भरत तिवारी हत्याकांड पर गरजे पीके, बोले- सिर्फ शूटर नहीं, साजिशकर्ताओं पर भी हो कार्रवाई

भरत तिवारी हत्याकांड पर गरजे पीके, बोले- सिर्फ शूटर नहीं, साजिशकर्ताओं पर भी हो कार्रवाई

पटना, 25 जून (अविनाश कुमार) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे आयोजित महापंचायत में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रशांत किशोर ने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों की ओर से उनकी मांग है कि हत्या को अंजाम देने वालों के साथ-साथ उन लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाए, जिनके इशारे पर यह वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि केवल शूटरों की गिरफ्तारी से न्याय पूरा नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर भी सवाल उठाते हुए उसे असंवेदनशील बताया।

पीके ने कहा कि पुलिसिंग का मतलब गोली चलाना नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तब समाज को न्याय के लिए आवाज उठानी पड़ती है।

Releated Posts

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

बिहार के छात्रों की पढ़ाई में आया डिजिटल क्रांतिकारी: विद्या साथी ऐप लॉन्च, आधी रात को भी मिलेगा लाइव शिक्षक का साथ

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार के स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान, प्रभावी और आधुनिक बनाने की…

फर्जी कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा: मान्यता होगी रद्द, दर्ज होगी FIR, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड घोटाले पर भी सख्त कार्रवाई

पटना, 20 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने फर्जीवाड़ा कर एक से अधिक महाविद्यालयों का संचालन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top