• Home
  • राज्य समाचार
  • झारखंड में 8 लाख राशन कार्ड पर लटक गई तलवार, सरकार की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Image

झारखंड में 8 लाख राशन कार्ड पर लटक गई तलवार, सरकार की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

रांची, 23 जून (मोहन शर्मा) झारखंड में लाखों राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने ऐसे 8 लाख से अधिक राशन कार्डों की पहचान की है, जिनके धारकों ने पिछले छह महीने से लेकर एक वर्ष या उससे अधिक समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन नहीं लिया है। अब इन कार्डों को रद्द किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार कुल 8,02,685 ऐसे राशन कार्डधारियों को चिन्हित किया गया है, जो लंबे समय से योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं। विभाग को आशंका है कि इनमें बड़ी संख्या में डुप्लीकेट, निष्क्रिय या अपात्र लाभुक शामिल हो सकते हैं। इसी को लेकर राज्यभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4.61 लाख से अधिक कार्डधारियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। जांच के दौरान 21,750 डुप्लीकेट राशन कार्ड और 12,284 संदिग्ध कार्ड सामने आए हैं। पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ऐसे मामलों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लाभुकों का सत्यापन नहीं हो पाएगा या जो लंबे समय से राशन नहीं ले रहे हैं, उनके कार्ड रद्द किए जा सकते हैं। साथ ही राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सत्यापन अब किसी भी नए सदस्य का नाम कार्ड में नहीं जोड़ा जाएगा। सरकार ने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को भी चेतावनी जारी की है।

चार पहिया वाहन रखने वाले, पांच एकड़ या उससे अधिक भूमि के मालिक तथा आयकर दाता लोगों से 30 जून तक स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है। निर्धारित समय तक ऐसा नहीं करने पर जांच के दौरान पकड़े जाने पर लाभ की राशि की वसूली भी की जा सकती है। विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य फर्जी और निष्क्रिय कार्ड हटाकर वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। राज्य में फिलहाल 5.50 लाख से अधिक नए राशन कार्ड और नाम जोड़ने के आवेदन लंबित हैं, जिन्हें जल्द लाभ मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top