• Home
  • स्थानीय समाचार
  • ताजपुर में अपराध पर फूटा जनाक्रोश, हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय पर आमरण अनशन
Image

ताजपुर में अपराध पर फूटा जनाक्रोश, हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय पर आमरण अनशन

समस्तीपुर, 22 जून (मोहम्मद जमशेद) ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 के मृतक संजीव सहनी के हत्यारों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं के विरोध में सोमवार को भाकपा माले एवं बिहार राज्य व्यवसायी संघ के संयुक्त आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जनता मैदान (कर्बला पोखर) से निकाले गए जुलूस ने ताजपुर थाना का घेराव किया और थाना परिसर के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।

करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा को भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, आसिफ होदा सहित कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। मृतक संजीव सहनी की पत्नी रविना कुमारी, पिता देवकी सहनी और भाई सुशील सहनी ने भी न्याय की गुहार लगाई।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता और व्यवसायियों में भय का वातावरण व्याप्त है।

उन्होंने संजीव सहनी हत्याकांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी लूट एवं गोलीकांड, दर्गाहिया चौक हत्याकांड तथा नीम चौक सोना लूटकांड समेत कई मामलों का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।प्रदर्शन के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट के माध्यम से थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर संजीव सहनी हत्याकांड समेत अन्य मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। सभा में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और महिला थाना कांड संख्या 61/26 के आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की भी मांग की गई।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top