• Home
  • स्थानीय समाचार
  • झारखंड की मॉडल पंचायतों से लौटे मुखिया, बोले— अब गांवों में दिखेगा विकास का नया मॉडल
Image

झारखंड की मॉडल पंचायतों से लौटे मुखिया, बोले— अब गांवों में दिखेगा विकास का नया मॉडल

समस्तीपुर, 21 जून (मोहम्मद जमशेद) राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत झारखंड की मॉडल पंचायतों के चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण से लौटे विद्यापतिनगर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया है। मुखियाओं ने कहा कि अध्ययन भ्रमण के दौरान मिले अनुभवों और नवाचारों को अपनी पंचायतों में लागू कर विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। 17 से 20 जून तक आयोजित इस अध्ययन भ्रमण में जनप्रतिनिधियों ने झारखंड की विभिन्न मॉडल पंचायतों का दौरा कर ग्रामीण विकास, पंचायत प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, जनभागीदारी, आधारभूत संरचना विकास तथा सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की कार्यप्रणाली को करीब से देखा।

इस दौरान संसाधनों के बेहतर उपयोग और पारदर्शी प्रशासन की कई प्रभावी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त हुई। मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह ने कहा कि ऐसे अध्ययन भ्रमण जनप्रतिनिधियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की नई सीख देते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए पंचायती राज विभाग और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।

बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने कहा कि मॉडल पंचायतों में योजनाओं के संचालन, पारदर्शिता और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के तरीके काफी प्रेरणादायक हैं। इन अनुभवों का लाभ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में निश्चित रूप से मिलेगा।अध्ययन भ्रमण दल में मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह, बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार तथा कांचा पंचायत की मुखिया कविता कुमारी शामिल थीं। वहीं मनियारपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी स्वास्थ्य कारणों से इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकीं।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top