• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • कर्पूरी ठाकुर के करीबी सहयोगी मुनेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Image

कर्पूरी ठाकुर के करीबी सहयोगी मुनेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

समस्तीपुर, 18 जून (मोहम्मद जमशेद) जननायक कर्पूरी ठाकुर के निकट सहयोगी, प्रख्यात समाजवादी नेता, जेपी आंदोलन के सक्रिय सेनानी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरीय नेता मुनेश्वर प्रसाद सिंह का गुरुवार को उनके पैतृक आवास कर्पूरी ग्राम में निधन हो गया। वे लगभग 92 वर्ष के थे और पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मुनेश्वर प्रसाद सिंह समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और गरीब-शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहा और वे लंबे समय तक उनके करीबी सहयोगी के रूप में सक्रिय रहे। जेपी आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनके निधन पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, वरीय उपाध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख चन्द्रिका प्रसाद सिंह, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, दलित सेल जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक संदेश में नेताओं ने कहा कि मुनेश्वर प्रसाद सिंह का निधन समाजवादी आंदोलन और सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।राजद नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। कर्पूरी ग्राम में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त है।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top