• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: विवाह से पहले दिया आशीर्वाद, गांव में उमड़ी भीड़
Image

क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: विवाह से पहले दिया आशीर्वाद, गांव में उमड़ी भीड़

पटना, 17 जून (अविनाश कुमार) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कैमूर दौरे के बाद रोहतास जिले के बड्डी गांव पहुंचकर भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आकाशदीप के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं तथा क्रिकेटर के आगामी वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।मुख्यमंत्री का यह दौरा पहले से तय कार्यक्रम के तहत हुआ। कैमूर जिले में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे दोपहर करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से सीधे बड्डी गांव पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा एनडीए के नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर पहुंचकर प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने एक सहयोग शिविर में भाग लिया और जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कैमूर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रोहतास जिले के बड्डी गांव के लिए रवाना हुआ। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं। गांव में दो अस्थायी हेलीपैड बनाए गए थे, जहां हेलिकॉप्टर के उतरते ही सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई।मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

एनडीए के कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आकाशदीप के पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और क्रिकेटर की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आकाशदीप के उज्ज्वल भविष्य तथा सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे बड्डी गांव के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और मुख्यमंत्री के आगमन पर खुशी व्यक्त की।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top