• Home
  • Uncategorized
  • रेलवे का मेगा चेकिंग अभियान: 1343 बेटिकट यात्री धराए, एक दिन में वसूले गए 8.72 लाख रुपये

रेलवे का मेगा चेकिंग अभियान: 1343 बेटिकट यात्री धराए, एक दिन में वसूले गए 8.72 लाख रुपये

नालंदा, 07 जून (अविनाश पांडेय) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। पटना जंक्शन और बख्तियारपुर जंक्शन पर चलाए गए इस मेगा अभियान में 1343 बेटिकट एवं अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 8 लाख 72 हजार 730 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे की इस कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने 6 जून 2026 को विशेष किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया।

पटना जंक्शन पर जांच के दौरान 15713/14 कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18621/22 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 18625/26 कोशी एक्सप्रेस, 12391/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15503/04 राज्य रानी एक्सप्रेस, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस तथा 20801/02 मगध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के आरक्षित और वातानुकूलित कोचों की गहन जांच की गई। इस दौरान 1055 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे 7 लाख 23 हजार 155 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं बख्तियारपुर जंक्शन पर चलाए गए अभियान में 288 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 49 हजार 575 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

टिकट जांच के साथ-साथ रेलवे टीम ने अवैध वेंडरों और कैटरिंग स्टॉलों पर ओवरचार्जिंग की भी जांच की। कार्रवाई के दौरान अवैध विक्रेताओं एवं कैटरिंग संचालकों से 5,800 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला गया।रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के लिए इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। दानापुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर और निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top