• Home
  • Crime
  • बड़ी वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा: हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी दबोचे गए, इलाके में मचा हड़कंप
Image

बड़ी वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा: हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी दबोचे गए, इलाके में मचा हड़कंप

नालंदा, 02 जून (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर में एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को लहेरी थाना पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

सदर एसडीपीओ-1 संकेत कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार रात लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली थी कि मदरसा गली स्थित परमानंद सिंह के मकान में तीन आदतन अपराधी हथियारों के साथ ठहरे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ-1 संकेत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मदरसा गली स्थित मकान में छापेमारी की। मकान के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे से तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रामचंद्रपुर शिवाजी कॉलोनी निवासी मोनू कुमार (23), बिंद थाना क्षेत्र के मोहदीपुर निवासी राजा कुमार (25) तथा बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर निवासी मोहित कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, रंगदारी, दंगा और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। तीनों पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। छापेमारी अभियान में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक सर्वेश कुमार, रणधीर कुमार, चंदन कुमार तथा सिपाही ब्रजेश कुमार और दीपक कुमार शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अपराधी किस बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे और उनके अन्य सहयोगी कौन हैं।

Releated Posts

रेल उपकरण चोरी का बड़ा खुलासा: कॉपर पाइप और वायर के साथ तीन गिरफ्तार, बर्तन दुकान के गोदाम तक पहुंची RPF की जांच

समस्तीपुर, 31 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेल उपकरण चोरी होने के मामले का रेलवे…

मंदिरों की 17 एकड़ जमीन पर जमाबंदी के खेल का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति रैयतों के नाम होने पर धार्मिक न्यास पर्षद सख्त

मुजफ्फरपुर, 31 अगस्त (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र के मुशहरी की भिखनपुर पंचायत में देवी-देवताओं के नाम दर्ज…

चार साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप: आंत फटने और किडनी में चोट, आंगनबाड़ी सेविका व पति पर फिर FIR

मधुबनी, 31 अगस्त (आशीष राय) जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-49 में…

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top