• Home
  • मुख्य समाचार
  • आधी रात लगी आग: पलभर में स्वाहा हुई कपड़ों की दुकान, 8 लाख की संपत्ति राख, सदमे में व्यापारी
Image

आधी रात लगी आग: पलभर में स्वाहा हुई कपड़ों की दुकान, 8 लाख की संपत्ति राख, सदमे में व्यापारी

नालंदा, 02 जून (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर की नालंदा कॉलोनी में सोमवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा पूरा सामान उसकी चपेट में आ गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदार को करीब 7 से 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान संचालक शिवशंकर कुमार ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से कपड़ों का व्यवसाय कर रहे हैं। सोमवार रात करीब 11:20 बजे एक अज्ञात राहगीर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं।

राहगीर ने दुकान के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए सूचना दी। खबर मिलते ही शिवशंकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा पूरा कपड़ा स्टॉक जल गया। निचले हिस्से में रखे कपड़ों के साथ छज्जे पर रखा सर्दियों का माल भी राख हो गया। इसके अलावा काउंटर, फर्नीचर, गद्दे, पंखे, लाइट और अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। दुकान से संबंधित बीमा दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए।घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बचाया जा सका। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता और दहशत का माहौल है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top