• Home
  • स्थानीय समाचार
  • मानदेय पर लगा ब्रेक: संकट में आंगनबाड़ी सेविकाएं, महीनों से भुगतान नहीं होने पर बढ़ी परेशानी
Image

मानदेय पर लगा ब्रेक: संकट में आंगनबाड़ी सेविकाएं, महीनों से भुगतान नहीं होने पर बढ़ी परेशानी

समस्तीपुर, 02 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण सैकड़ों कर्मियों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ये कर्मी अब खुद आर्थिक तंगी का सामना करने को मजबूर हैं।सेविकाओं ने बताया कि कई कर्मियों को पिछले वर्ष नवंबर माह से तो कई को जनवरी से मानदेय नहीं मिला है। लगातार भुगतान लंबित रहने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

बच्चों की पढ़ाई, इलाज और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई सेविकाओं ने कहा कि स्थानीय दुकानदार भी अब उधार देने से इनकार करने लगे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। आंगनबाड़ी कर्मियों का आरोप है कि वे नियमित रूप से केंद्रों का संचालन कर रही हैं तथा विभाग द्वारा सौंपे गए सभी कार्य पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभा रही हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने से उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। उनका कहना है कि लगातार हो रही देरी से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।

मामले पर प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) मधु प्रिया ने कहा कि मानदेय रोकने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने बताया कि आवंटन में देरी और कुछ तकनीकी कारणों से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। विभाग लंबित मामलों के निष्पादन में जुटा हुआ है तथा जल्द ही बकाया राशि सेविकाओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। फिलहाल विभाग के आश्वासन से कर्मियों में उम्मीद जगी है, लेकिन सभी की निगाहें अब जल्द मानदेय भुगतान पर टिकी हुई हैं।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top