• Home
  • मुख्य समाचार
  • एयरपोर्ट कैंप में रसोइए की रहस्यमयी मौत से सनसनी: एंबुलेंस में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Image

एयरपोर्ट कैंप में रसोइए की रहस्यमयी मौत से सनसनी: एंबुलेंस में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दरभंगा, 01 जून (अजय राय) दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य से जुड़े कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप में कार्यरत एक रसोइए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित एयरपोर्ट निर्माण परियोजना से जुड़े बेस कैंप में सोमवार अहले सुबह रसोइए अजय चौधरी (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

अजय चौधरी सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत प्रेमनगर गांव के निवासी थे। वह वर्ष 2020 से आहुवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी में रसोइए के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के स्वजन आनन-फानन में दरभंगा पहुंचे। यहां दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में अजय चौधरी का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर परिजन भड़क उठे और मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताने लगे। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और पूरे मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं।

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मौत किसी बीमारी या अन्य प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक अविवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम केंद्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुटे रहे। स्वजनों ने मांग की है कि ड्यूटी के दौरान हुई मौत को देखते हुए कंपनी की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Releated Posts

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की…

राशन कार्ड से लेकर पेंशन तक सरकार का बड़ा ऐलान: पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 17 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने अधिक से अधिक पात्र लोगों तक राशन कार्ड और सामाजिक…

ई-वाहन खरीदने पर सरकार देगी नकद इनाम: बिहार में नई योजना लागू, दोपहिया से कार तक लाखों की सब्सिडी का मौका

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा…

भक्ति में झुके मुख्यमंत्री, झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर कराया भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ

पटना, 16 जुलाई सहयोगी संवाददाता (रामबालक यादव) राजधानी पटना गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति और आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top