• Home
  • फ़िल्म
  • देओल परिवार से फिर आएंगे नए सितारे: बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार आर्यमान और धरम
Image

देओल परिवार से फिर आएंगे नए सितारे: बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार आर्यमान और धरम

नई दिल्ली, 31 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के कदम रखने की चर्चाओं के बीच अभिनेता बॉबी देओल ने बड़ा खुलासा कर दिया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान बॉबी ने पुष्टि की कि उनके दोनों बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस घोषणा के बाद देओल परिवार के प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इन दिनों फिल्म एनिमल की सफलता के बाद करियर के शानदार दौर से गुजर रहे बॉबी देओल ने बताया कि उनके दोनों बेटे अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे दोनों बेटे हीरो बनना चाहते हैं, अब मैं क्या कर सकता हूं?”

बॉबी ने अपने बड़े बेटे आर्यमान के बारे में दिलचस्प बातें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने शुरू में उसे फिल्मी दुनिया से दूर रखने की कोशिश की थी। आर्यमान ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन किया है और पढ़ाई में बेहद होनहार रहे हैं। बॉबी को उम्मीद थी कि वह विदेश में अपना करियर बनाएंगे, लेकिन आर्यमान का झुकाव हमेशा अभिनय की ओर रहा। उन्होंने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान आर्यमान ने इंटरनेट और यूट्यूब की मदद से फिल्ममेकिंग, वीडियो एडिटिंग, डबिंग और साउंड डिजाइन जैसी तकनीकी बारीकियां सीखीं। इतना ही नहीं, उन्होंने बिना किसी प्रशिक्षक के डांस की ट्रेनिंग भी ली और अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया।

बॉबी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली कई तस्वीरें आर्यमान ने ही खींची हैं। आर्यमान ने प्रसिद्ध फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर के मार्गदर्शन में फोटोग्राफी की पेशेवर ट्रेनिंग भी ली है। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।बॉबी देओल का मानना है कि आज के दौर में स्टार किड होने से केवल अवसर मिल सकता है, लेकिन सफलता और लंबी पारी के लिए प्रतिभा, मेहनत और समर्पण जरूरी है। फिलहाल दोनों बेटे अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं और बॉलीवुड में मजबूत शुरुआत की तैयारी में जुटे हैं।

Releated Posts

देश को दिवालिया होने से बचाने की जंग: मनोज बाजपेयी बने साइलेंट सेवियर, टीज़र ने मचाया तहलका

नई दिल्ल, 07 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर…

12 करोड़ की डिमांड से मचा बवाल: पवन सिंह–ज्योति का तलाक केस फिर टला, कोर्ट में नहीं पहुंचे दोनों

पटना, 05 मई (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh की निजी जिंदगी एक बार फिर…

शक्तिमान बन सकते हैं दूल्हा: 67 की उम्र में कुंवारे मुकेश खन्ना बोले, पत्नी किस्मत में लिखी होती है, अफेयर नहीं

नई दिल्ली, 03 मई (अशोक “अश्क”) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक…

बॉलीवुड में नहीं मिला सहारा: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, खुद के दम पर बनी ग्लोबल स्टार

नई दिल्ल, 30 अप्रैल (अशोक “अश्क”) प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी फिल्मी यात्रा को लेकर बड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top