• Home
  • Uncategorized
  • विश्व पर्यावरण दिवस अभियान में दानापुर मंडल की अनूठी पहल, सफाई मित्रों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Image

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान में दानापुर मंडल की अनूठी पहल, सफाई मित्रों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत दानापुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थित स्वास्थ्य इकाइयों में आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। यह अभियान 15 मई से शुरू होकर 05 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने सफाई मित्रों को नियमित व्यायाम, योग, खेलकूद और अन्य बाहरी गतिविधियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और बीमारियों के बीच फिट रहना बेहद जरूरी हो गया है। नियमित शारीरिक गतिविधियों से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। कार्यक्रम में हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह और तनाव जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव के लिए दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने पर बल दिया गया।

सफाई मित्रों को सुबह की सैर, साइकिल चलाने, दौड़ने और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि वे अपने विद्यालयों, कार्यालयों और समाज में फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अन्य लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी बताते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सफाई मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। दानापुर मंडल की इस पहल की कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Releated Posts

बिहार में मौसम का तांडव: 107 KM की रफ्तार से चली आंधी, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

पटना, 29 मई (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत…

आधी रात के तूफान ने मचाई तबाही: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों का नुकसान, सैकड़ों पेड़ धराशायी

बक्सर, 26 मई (विक्रांत) सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात आई भीषण आंधी और तेज…

रॉन्ग साइड बनी काल: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, धू-धू कर जली बाइक

नालन्दा, 24 मई (अविनाश पांडेय) हारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित सकरौल गांव के पास रविवार को हुए…

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, बक्सर दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बक्सर, 24 मई (विक्रांत) सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर दौरे के दौरान बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक ऐलान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top