• Home
  • राजनीति
  • बिहार विधान परिषद में बजा चुनावी बिगुल: 9 सीटों पर महासंग्राम, उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल
Image

बिहार विधान परिषद में बजा चुनावी बिगुल: 9 सीटों पर महासंग्राम, उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल

पटना, 26 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में एक बार फिर चुनावी तापमान चढ़ने वाला है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों ने अंदरखाने रणनीति बनानी शुरू कर दी है और सत्ता से लेकर विपक्ष तक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 जून 2026 को 9 विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी।

उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर ली जाएगी। सबसे अधिक चर्चा उस सीट के उपचुनाव को लेकर हो रही है, जो पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी थी।

इस सीट पर चुने जाने वाले सदस्य का कार्यकाल 6 मार्च 2030 तक रहेगा।जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। इनमें से सम्राट चौधरी और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहले ही परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार में राजनीतिक समीकरणों की नई बिसात बिछनी शुरू हो गई है। कौन किसे टिकट देगा, कौन किस खेमे में जाएगा और किसकी होगी जीत—इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Releated Posts

जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नालंदा, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में नई…

बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में जनसंघ…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले…

भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP विधायक का बड़ा हमला: बोली—गलत काम करने वाले पुलिस अफसर को मिले कड़ी से कड़ी सजा

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top