• Home
  • रेलवे
  • रेल समस्याओं पर फूटा जनाक्रोश, 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष होगा उपवास आंदोलन
Image

रेल समस्याओं पर फूटा जनाक्रोश, 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष होगा उपवास आंदोलन

समस्तीपुर, 25 मई (मोहम्मद जमशेद) रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले सोमवार को शहर के स्टेशन रोड एवं स्टेशन चौक पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले एकदिवसीय उपवास आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। अभियान के दौरान आयोजित सभा में रेल क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं, अधूरे निर्माण कार्यों और कथित अनियमितताओं को लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई।

सभा में अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, रेल कारखाना में मशीनों की व्यवस्था कर पूर्ण रूप से रेल डब्बों का पीओएच कार्य शुरू कराने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर सहित कई नई रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी देने और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंगपीट निर्माण, रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, टुनटुनिया रेल ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार, माधुरी चौक ओवरब्रिज चौड़ीकरण तथा लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की भी जोरदार मांग की गई।

सभा की अध्यक्षता करते हुए रेल विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि वर्षों से रेल समस्याओं को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन अधिकांश मांगों पर रेलवे प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अभियान में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामसागर पासवान, अर्जुन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, शंभू राय, जीतेंद्र कुमार, सुशील कुमार राय, शाहीद हुसैन समेत बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top