• Home
  • मुख्य समाचार
  • मलमास मेला में हाई अलर्ट पर: आधी रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Image

मलमास मेला में हाई अलर्ट पर: आधी रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नालंदा, 23 मई (अविनाश पांडेय) मलमास मेला को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए देर रात जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी खुद सड़कों पर उतर आए। अधिकारियों ने ब्रह्मकुंड परिसर, आवासन स्थलों और पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी की भी जांच की गई।

डीएम कुंदन कुमार ने साफ चेतावनी दी कि मलमास मेला में विधि-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से गायब पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने विभिन्न आवासन स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत की और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

वृद्ध श्रद्धालुओं को ब्रह्मकुंड तक पहुंचाने के लिए आपदा मित्रों द्वारा व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। वहीं स्नान घाटों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और आपदा मित्र लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए जिग-जैग कतारों में खड़े लोगों के लिए पेयजल, मिस्ट कूलर, मिस्ट फैन और मिस्ट स्प्रे की व्यवस्था की गई है। एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित भक्ति गीतों से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। प्रशासन के अनुसार 17 मई 2026 से शुरू हुए इस विश्व प्रसिद्ध मेले में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले से बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

Releated Posts

महिलाओं के हाथों में रोजगार की कमान: भू-भैरव पंचायत में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र, 205 पंचायतों तक पहुंचेगी योजना

सीतामढ़ी, 01 सितंबर (मोहम्मद कलीम) जिले के डुमरा प्रखंड की भू-भैरव पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के…

सिमरी CHC में डीएम की औचक दस्तक से हड़कंप: देर से पहुंचे डॉक्टर-कर्मी, गंदगी देख भड़कीं साहिला, वेतन रोकने का आदेश

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला के मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिमरी के…

ई-म्यूटेशन में सुस्ती पर सात CO पर गिरी गाज: वेतन पर लगी रोक, डीएम साहिला का सख्त एक्शन, लापरवाही पर अफसरों में हड़कंप

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) जिला समन्वय समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी प्रगति…

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top