• Home
  • Crime
  • घर से 1,000 KM दूर मुंगेर में मिला मासूम: अस्पताल से 3 साल के बच्चे को उठा ले गई महिला, CCTV ने खोला राज
Image

घर से 1,000 KM दूर मुंगेर में मिला मासूम: अस्पताल से 3 साल के बच्चे को उठा ले गई महिला, CCTV ने खोला राज

मुंगेर, 01 सितंबर (प्रभात कुमार संगम) दिल्ली के ख्याला थाना पुलिस ने महज तीन साल के लापता बच्चे को एक हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक पीछा कर बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद कर लिया। अस्पताल से रहस्यमय तरीके से गायब हुए मासूम को लेकर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी महिला तक पहुंच गई। बच्चे को दिल्ली लाकर सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:07 बजे ख्याला थाने में बच्चे के लापता होने या अपहरण की पीसीआर कॉल मिली थी। बच्चे की मां ने बताया कि वह गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में दवा लेने गई थी। इसी दौरान उसका तीन वर्षीय बेटा अस्पताल के पास खेल रहा था और अचानक गायब हो गया।

मामले में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक अज्ञात महिला बच्चे को अस्पताल से बाहर ले जाती दिखाई दी। पुलिस ने महिला का पीछा करते हुए आगे के कैमरों की फुटेज खंगाली तो वह एक ई-रिक्शा में बैठकर मादीपुर गांव की ओर जाती नजर आई। स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर महिला की पहचान मादीपुर में अस्थायी रूप से रह रही 31 वर्षीय महिला के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के बांका की रहने वाली बताई गई। पुलिस को जानकारी मिली कि महिला अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुकी है। इसके बाद ख्याला पुलिस की विशेष टीम ने बिहार का रुख किया।

टीम ने मुंगेर जिले में छापेमारी कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने कथित तौर पर बताया कि उसकी छह बेटियां हैं और मेडिकल समस्याओं के कारण वह आगे संतान पैदा नहीं कर सकती थी। बेटे की चाहत में उसने अस्पताल से बच्चे को कथित तौर पर उठाया, ताकि उसे अपना बेटा बनाकर पाल सके।पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते दिल्ली से दूर बिहार में बच्चे तक पहुंचने में सफलता मिली। मासूम की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top