• Home
  • राजनीति
  • 15 एकड़ में बना बिहार नवनिर्माण आश्रम, पांच सितारा सुविधाओं के बीच 5 साल तक यहीं से सियासत करेंगे प्रशांत किशोर
Image

15 एकड़ में बना बिहार नवनिर्माण आश्रम, पांच सितारा सुविधाओं के बीच 5 साल तक यहीं से सियासत करेंगे प्रशांत किशोर

पटना, 23 मई (अविनाश कुमार) प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़ा दांव चलते हुए राजधानी पटना के पास 15 एकड़ में फैले ‘बिहार नवनिर्माण आश्रम’ से नई राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान किया है। पटना शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर आईआईटी क्षेत्र के पास बने इस विशाल आश्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि यहां पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और अगले पांच वर्षों तक यही आश्रम प्रशांत किशोर का स्थायी राजनीतिक केंद्र रहेगा। जानकारी के अनुसार आश्रम परिसर में 50 से अधिक अत्याधुनिक टेंट लगाए गए हैं। रहने, खाने, बैठक और रणनीति तैयार करने की सभी व्यवस्थाएं हाईटेक तरीके से की गई है। यह पूरा इलाका पहले एक बगीचा था, जिसे अब आधुनिक राजनीतिक आश्रम का रूप दिया गया है।

प्रशांत किशोर का कहना है कि वे जनता के बीच रहकर बिहार की राजनीति को जमीन से जोड़ना चाहते हैं और यहीं से राज्य के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे।बताया जा रहा है कि अभी तक प्रशांत किशोर पटना एयरपोर्ट के पास स्थित ‘शेखपुरा हाउस’ से पार्टी का संचालन करते थे। यह आवास उदय सिंह का है। अब बिहार नवनिर्माण आश्रम को जनसुराज की नई राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में देखा जा रहा है।आश्रम निर्माण में विकास कुमार और जितेंद्र सैनी समेत 100 से अधिक मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। मजदूरों के लिए भोजन, पानी और रहने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। हालांकि निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा, इसकी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों की नजर जनसुराज के पिछले चुनावी प्रदर्शन पर भी टिकी हुई है।

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के 238 में से 233 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी को करीब दो प्रतिशत वोट शेयर मिला था। रोहतास जिले की सीटों पर भी पार्टी खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी थी। इसके बावजूद प्रशांत किशोर को उम्मीद है कि अगले विधानसभा चुनाव तक उनकी पार्टी बिहार की राजनीति में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top