• Home
  • कृषि
  • बिहार में कृषि स्टार्टअप्स का बड़ा धमाका: SABAGRIs में 21 नवाचारों की हुई समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
Image

बिहार में कृषि स्टार्टअप्स का बड़ा धमाका: SABAGRIs में 21 नवाचारों की हुई समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

बक्सर, 15 मई (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर स्थित सबौर एग्री इन्क्यूबेटर्स (SABAGRIs) में कृषि स्टार्टअप्स को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में नवाचार और उद्यमिता का उत्साह देखने को मिला। बैठक में कुल 21 कृषि स्टार्टअप्स ने द्वितीय किश्त, तृतीय किश्त और एनओसी प्राप्त करने के लिए अपने कार्यों, उपलब्धियों और प्रगति रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में CCS National Institute of Agricultural Marketing तथा Ministry of Agriculture & Farmers Welfare के विशेषज्ञों और अधिकारियों की समिति मौजूद रही।

समिति ने स्टार्टअप्स द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता के उपयोग, व्यवसायिक प्रगति, तकनीकी नवाचार और तय लक्ष्यों की गहन समीक्षा की। विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र में युवाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों और ग्रामीण रोजगार सृजन की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।बैठक को संबोधित करते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि कृषि स्टार्टअप्स गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि SABAGRIs से जुड़े स्टार्टअप्स भविष्य में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि तकनीक को आधुनिक बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वहीं अनुसंधान निदेशक एवं PI, SABAGRIs डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से स्टार्टअप्स को तकनीकी मार्गदर्शन, अनुसंधान सहयोग और व्यवसायिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे युवा उद्यमियों को अपने नए आइडिया को सफल व्यवसाय में बदलने का अवसर मिल रहा है। बैठक के दौरान स्टार्टअप प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच भविष्य की रणनीति और कृषि क्षेत्र में नए अवसरों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया।

Releated Posts

वैज्ञानिक खेती से बदलेगी पान की तस्वीर, 25 किसानों को मिला उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) पान की खेती को अधिक उत्पादनकारी, गुणवत्तापूर्ण और लाभकारी बनाने की दिशा में बिहार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

मखाना की चमकेगी किस्मत: छह केंद्रों में लगेंगी प्रसंस्करण इकाइयां, किसानों की बढ़ेगी कमाई

बक्सर, 30 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में मखाना उत्पादन को नई ऊंचाई देने और किसानों को कच्चे उत्पाद की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

आयुर्वेद दिवस पर बड़ा अभियान: लखीसराय के किसानों को बांटे गए 15 हजार तुलसी के पौधे, औषधीय खेती का बढ़ेगा दायरा

नालंदा, 23 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर औषधीय पौधों को बढ़ावा देने की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

करनाल की तकनीक से बदलेगी मझौलिया के गन्ने की तस्वीर: 20 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए पहुंचा करनाल, कम लागत में अधिक उत्पादन पर जोर

बेतिया, 22 सितंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ने की खेती में लगातार बढ़ती लागत और उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top