• Home
  • मुख्य समाचार
  • सोन नदी बनी मौत की खदान: अवैध बालू खनन ने छीनी कई जिंदगियां, प्रशासन पर उठे सवाल
Image

सोन नदी बनी मौत की खदान: अवैध बालू खनन ने छीनी कई जिंदगियां, प्रशासन पर उठे सवाल

पटना, 14 मई (पटना डेस्क) सोन नदी में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अंधाधुंध बालू खनन ने अब भयावह रूप ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि नदी में जगह-जगह 20 से 30 मीटर तक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोग ‘मौत के कुएं’ कह रहे हैं। आरोप है कि खनन विभाग सिर्फ कागजों तक सीमित है, जबकि बालू संवेदक एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अजीमाबाद, संदेश, चांदी, कोईलवर और बबुरा थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मशीनों से अवैध खनन जारी है।

नियमों के अनुसार तीन मीटर से अधिक गहराई तक खनन की अनुमति नहीं है, लेकिन नदी का सीना चीरकर कई गुना अधिक गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं। खनन के बाद इन्हें भरा भी नहीं जा रहा, जिससे बारिश और बाढ़ के दौरान ये जानलेवा जलकुंड बन जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इन गड्ढों में डूबकर कई लोगों की मौत हो रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। तीर्थकोल, नूरपुर, खनगांव, बहियारा और कोईलवर रेल पुल के पास हुए कई दर्दनाक हादसे अब भी लोगों के जहन में ताजा हैं। हाल के वर्षों में अभिषेक, गुलशन कुमार, साकिब समेत कई लोगों की जान गहरे पानी में समाने से जा चुकी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी सने बालू को भारी ट्रकों से ढोने के कारण सड़कें भी टूट रही हैं। लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक, घाटों पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासनिक सख्ती नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

Releated Posts

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top