• Home
  • मुख्य समाचार
  • 30 जुलाई से पूरे बिहार में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी: अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, सफाईकर्मियों ने सरकार पर साधा निशाना
Image

30 जुलाई से पूरे बिहार में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी: अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, सफाईकर्मियों ने सरकार पर साधा निशाना

बक्सर, 14 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू संबद्ध) एवं बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 जुलाई से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के बाद इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डुमरांव नगर स्थित भाकपा माले के जिला कार्यालय में सफाईकर्मियों की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सचिव कॉमरेड शिव शंकर तिवारी ने की।

इस दौरान बिहार के वरिष्ठ मजदूर नेता कॉमरेड आर.एन. ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद किया गया। बैठक में नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों के अलावा मजदूर नेता भगवान पासवान, नगर सचिव कृष्णा राम, जाबिर कुरैशी सहित कई कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में हड़ताल की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सफाईकर्मियों ने डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों के नाम एक पर्चा भी जारी किया।

इसमें सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए अपनी मांगों और आंदोलन के कारणों को सार्वजनिक किया गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी सफाईकर्मी घर-घर जाकर यह पर्चा वितरित करेंगे, ताकि आम नागरिकों को आंदोलन के कारणों से अवगत कराया जा सके और उनका समर्थन प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 30 जुलाई से पूरे बिहार में सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में संजय कुमार सिंह, दीपक बस्फोर, मिथिलेश राम, परमिला समेत कई सफाईकर्मियों ने भी अपने विचार रखे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top