Image

नागफनी

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की सुविख्यात कवयित्री अंशु विनोद गुप्ता जी की एक ग़ज़ल

रोम रोम में काँटे उगते नागफनी से।

रंग-बिरंगे फूल महकते नागफनी से।

मैदानों के बाग बगीचे आकर्षण हैं,

सहराओं में मधुबन दिखते नागफनी से।

फूल अनोखे रंग बिरंगे हृदय लुभाएँ,

भौरें आकर रस ले उड़ते नागफनी से।

औषध गुण इसके हैं निराले रूप निखारे,

जीर्ण रोग सब तन के मिटते नागफनी से।

मांसल पत्ते गूदे वाले स्वाद तिक्त है,

तरह तरह के व्यंजन बनते नागफनी से।

~ अंशु विनोद गुप्ता

Releated Posts

कल रात ‘अश्क’ अपने ही साये से डर गया

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से अशोक “”अश्क” की एक ग़ज़ल रखता नहीं खबर कि…

मुझसे कैसे जाँ संभाली जाएगी

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में उत्तर प्रदेश, बलरामपुर से सुप्रसिद्ध कवयित्री ममता गुप्ता “नाज़” जी की एक…

माँ

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में तमिलनाडु, चेन्नई से सुप्रसिद्ध कवयित्री शिल्पा जैन जी की एक गीत तेरी…

क़ामयाबी के नुस्ख़े नए मिल गए

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में मध्यप्रदेश, उज्जैन से सुप्रसिद्ध कवि सीआर के जैन “राकेश” जी की एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top