Image

नशे में नशा कर रहे हो

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से सुप्रसिद्ध कवि प्रवीण कुमार ‘चुन्नू’ जी की एक ग़ज़ल

ऐलान ये क्या नया कर रहे हो।

फिर कोई मसला खड़ा कर रहे हो।

तुम पे हमेशा भरोसा किया है,

पूछा नहीं कैसे क्या रहे हो।

दरिया का रुख मोड़ देने की सोचो,

क्या बारिशों से दुआ कर रहे हो।

घर क्यूं नहीं लौटा सूरज अभी तक,

कब दिन ढला कुछ पता कर रहे हो।

आँगन की रौनक ये मासूम पौधे,

कैसे इन्हे तुम बड़ा कर रहे हो।

ख़ुद ही जवानी नशा ही नशा है,

क्या इस नशे में नशा कर रहे हो।

एहसान भी तो जताते बहुत हो,

ये फर्ज कैसा अता कर रहे हो।

मेरे ही हिस्से का देते हो मुझको,

करते हो जैसे दया कर रहे हो।

अपनी भलाई का क्या सोचना फिर,

सबका अगर तुम भला कर रहे हो।

~ प्रवीण कुमार ‘चुन्नू’

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top