• Home
  • फ़िल्म
  • देश को दिवालिया होने से बचाने की जंग: मनोज बाजपेयी बने साइलेंट सेवियर, टीज़र ने मचाया तहलका
Image

देश को दिवालिया होने से बचाने की जंग: मनोज बाजपेयी बने साइलेंट सेवियर, टीज़र ने मचाया तहलका

नई दिल्ल, 07 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ लौट रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आगामी फिल्म द साइलेंट सेवियर गवर्नर का पोस्टर जारी होने के बाद से ही फिल्म चर्चा में थी, लेकिन अब रिलीज हुए इसके दमदार टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। गंभीर बैकग्राउंड म्यूजिक, तनाव से भरे दृश्य और देश के आर्थिक संकट की झलक ने फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में भारत में आए बड़े आर्थिक संकट से प्रेरित बताई जा रही है। उस दौर में देश आर्थिक बदहाली के कगार पर पहुंच गया था और हालात बेहद चिंताजनक थे।

टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे एक शांत लेकिन दूरदर्शी आरबीआई गवर्नर देश को आर्थिक पतन से बचाने के लिए संघर्ष करता है। इस किरदार में मनोज बाजपेयी बेहद गंभीर और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं।मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ एक आर्थिक ड्रामा नहीं, बल्कि देश के इतिहास के उस दौर की कहानी है जिसने भारत की दिशा बदल दी थी। फिल्म में सत्ता, दबाव, फैसलों और जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा।फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेता-निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने किया है। कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है, जबकि गीतों को शब्द दिए हैं मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने।

टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और फैंस मनोज बाजपेयी के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह बहुचर्चित फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top