• Home
  • मुख्य समाचार
  • कैबिनेट बैठक से पहले बड़ी हलचल, आज सीएम सम्राट चौधरी दे सकते हैं सौगात
Image

कैबिनेट बैठक से पहले बड़ी हलचल, आज सीएम सम्राट चौधरी दे सकते हैं सौगात

पटना, 06 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में आज हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 6 मई की शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई है। खास बात यह है कि यह बैठक प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक एक दिन पहले हो रही है, जिससे इसके फैसलों को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्यवासियों के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव के साथ मुख्य सचिव और सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। पिछली कैबिनेट बैठक (29 अप्रैल) भी काफी अहम रही थी, जिसमें 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इनमें पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर “पटना जू” करने का फैसला चर्चा में रहा। इसके अलावा पुलिस महकमे को मजबूत करने के लिए भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा और गया में यातायात पुलिस के 485 नए पद सृजित किए गए थे, जबकि 1606 पदों को कर्णांकित करने की स्वीकृति दी गई थी।

साथ ही बिहार पुलिस अवर निरीक्षक और समकक्ष पदों के 20,937 पदों में से 50 प्रतिशत को प्रोन्नति के लिए चिन्हित करने का बड़ा निर्णय भी लिया गया था, जिससे हजारों पुलिसकर्मियों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अब नजरें आज की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर बड़े फैसलों की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सरकार विकास योजनाओं को रफ्तार देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए ठोस कदम उठा सकती है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हो रही यह बैठक सरकार के आगामी एजेंडे की दिशा तय करेगी और जनता के लिए नई घोषणाओं का पिटारा खोल सकती है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top