• Home
  • मुख्य समाचार
  • आंधी-बारिश का कहर और आग का तांडव: छप्पर उड़े, पेड़ गिरे, आधी रात को दुकान हुई राख
Image

आंधी-बारिश का कहर और आग का तांडव: छप्पर उड़े, पेड़ गिरे, आधी रात को दुकान हुई राख

बेतिया, 05 मई (विनय कुमार गुप्ता) अचानक बदले मौसम ने जिले में भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए, पेड़ सड़कों पर गिर पड़े और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अजुआ गांव के पास नरकटियागंज-व्यासपुर मार्ग पर पिंटू कुमार की हार्डवेयर दुकान का एस्बेस्टस छप्पर तेज हवा में उड़कर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। इस दौरान उनके दूसरे मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि छप्पर मुख्य सड़क पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं बच्चा पटेल की झोपड़ी का छप्पर उड़ जाने से उनका परिवार पूरी रात खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। आंधी के दौरान नरकटियागंज-लौरिया रोड पर जयमंगलापुर के पास एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर मार्ग को फिर से चालू किया गया। सेमरा चौक पर देवेंद्र कुमार दुबे के परिसर में भी एक बड़ा आम का पेड़ गिरने से उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।मौसम की मार का असर खेती पर भी दिखा। बागान मालिकों के अनुसार, आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि बारिश से गन्ना, मूंग और उड़द को कुछ राहत मिली है।

इधर, शहर के लाल बाजार हजारीमल धर्मशाला रोड में सोमवार की आधी रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया। दुर्गाशक्ति हार्डवेयर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।एक ही रात में आंधी और आग की दोहरी मार ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Releated Posts

मौत के मोड़ का होगा अंत: मुजफ्फरपुर के सदातपुर में बनेगा 50 करोड़ का अंडरपास, जाम और हादसों से मिलेगी बड़ी राहत

मुजफ्फरपुर, 15 जुलाई (संतोष गुप्ता) लंबे समय से भीषण जाम और लगातार हो रहे सड़क हादसों के लिए…

सड़क पर हेलमेट नहीं तो कार्रवाई तय: शराब माफिया और अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को जिला…

मलमास मेले में शानदार ड्यूटी का मिला इनाम: थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति-पत्र

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में आयोजित विश्वप्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित…

30 जुलाई से पूरे बिहार में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी: अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, सफाईकर्मियों ने सरकार पर साधा निशाना

बक्सर, 14 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू संबद्ध) एवं बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top