• Home
  • मुख्य समाचार
  • उड़ान भरेगा बिहार: सोनपुर-सुल्तानगंज में दो नया एयरपोर्ट, 5000 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
Image

उड़ान भरेगा बिहार: सोनपुर-सुल्तानगंज में दो नया एयरपोर्ट, 5000 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

पटना, 05 मई ( अविनाश कुमार) बिहार के विकास को पंख लगाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सारण के सोनपुर और भागलपुर के सुल्तानगंज में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी है। करीब 5000 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी जबरदस्त गति मिलने की उम्मीद है। सोनपुर में बनने वाला एयरपोर्ट इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा हिस्सा होगा। इसके लिए लगभग 4228 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह एयरपोर्ट उत्तर बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा। पर्यटन, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में यह बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है।

खासकर गंगा और गंडक के संगम क्षेत्र में स्थित सोनपुर को इससे नई पहचान मिलने की संभावना है।वहीं, भागलपुर के सुल्तानगंज में भी 931 एकड़ जमीन पर आधुनिक एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा। पूर्वी बिहार के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। इससे भागलपुर, बांका, मुंगेर और आसपास के जिलों को सीधे देश के बड़े शहरों से हवाई संपर्क मिलेगा, जिससे समय और लागत दोनों में बड़ी बचत होगी। सरकार ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए 5000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है। इससे जमीन अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

इन एयरपोर्ट्स के निर्माण से सिर्फ यातायात ही नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एयरपोर्ट के आसपास होटल, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक उद्योग तेजी से विकसित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही बाहरी निवेशकों का रुझान भी बिहार की ओर बढ़ेगा।कुल मिलाकर, ये दोनों एयरपोर्ट आने वाले समय में बिहार की नई पहचान बन सकते हैं और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Releated Posts

सड़क पर हेलमेट नहीं तो कार्रवाई तय: शराब माफिया और अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को जिला…

मलमास मेले में शानदार ड्यूटी का मिला इनाम: थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति-पत्र

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में आयोजित विश्वप्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित…

30 जुलाई से पूरे बिहार में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी: अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, सफाईकर्मियों ने सरकार पर साधा निशाना

बक्सर, 14 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू संबद्ध) एवं बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के…

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top