• Home
  • राजनीति
  • चंपारण से सद्भाव की सियासी दस्तक: निशांत कुमार की एंट्री ने बढ़ाई हलचल, पिता के रास्ते पर बढ़े कदम
Image

चंपारण से सद्भाव की सियासी दस्तक: निशांत कुमार की एंट्री ने बढ़ाई हलचल, पिता के रास्ते पर बढ़े कदम

पटना, 03 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में एक नई हलचल उस वक्त तेज हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत का ऐलान किया। रविवार को पटना में पिता का आशीर्वाद लेकर वे चंपारण के लिए रवाना हुए, जहां से उनकी यह बहुचर्चित यात्रा शुरू होगी। निशांत कुमार ने अपनी यात्रा को ‘सद्भाव यात्रा’ नाम देते हुए इसके उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने भी चंपारण की धरती से अपना पहला सत्याग्रह शुरू किया था और उनके पिता नीतीश कुमार ने भी अपनी राजनीतिक यात्राओं की शुरुआत यहीं से की थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे भी चंपारण से ही अपनी यात्रा का आगाज कर रहे हैं। सुबह जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार ने जिस ‘निश्चय रथ’ से यात्रा की शुरुआत की, वह खास तौर पर फूलों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं के उत्साह और शंखनाद के बीच यह यात्रा रवाना हुई, जिससे पूरे माहौल में राजनीतिक ऊर्जा देखने को मिली।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यात्रा निश्चित रूप से सफल होगी और लोग चाहते हैं कि वे राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने इसे एक “महत्वपूर्ण पहल” बताते हुए कहा कि इससे जमीनी हकीकत को समझने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान निशांत कुमार पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। वे बिहार की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को समझकर सरकार को सुझाव भी देंगे।युवाओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। लंबे समय से उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी की मांग हो रही थी। ऐसे में उनकी यह यात्रा बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की आहट मानी जा रही है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top