• Home
  • फ़िल्म
  • रणवीर सिंह का बड़ा फैसला: डॉन 3 के बाद अब प्रलय से भी किनारा, बॉलीवुड में सनसनी
Image

रणवीर सिंह का बड़ा फैसला: डॉन 3 के बाद अब प्रलय से भी किनारा, बॉलीवुड में सनसनी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉन 3 से बाहर होने की खबरों के बाद अब एक और बड़ा झटका सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने जय मेहता की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म प्रलय से भी किनारा कर लिया है।सूत्रों के अनुसार, ‘प्रलय’ को लेकर रणवीर सिंह और निर्देशक जय मेहता के बीच क्रिएटिव मतभेद उभर आए थे, जिसके चलते अभिनेता ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया।

हालांकि इस खबर को लेकर अब तक न तो रणवीर सिंह और न ही फिल्म निर्माता की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।गौरतलब है कि इससे पहले ‘डॉन 3’ को लेकर भी रणवीर सिंह का नाम काफी चर्चा में रहा था। खबरें थीं कि फिल्म से जुड़े मुद्दे अंततः करीब 10 करोड़ रुपये के विवाद पर जाकर थम गए। इस घटनाक्रम के बाद अब ‘प्रलय’ से दूरी बनाने का फैसला उनके करियर के बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।इधर, रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 को लेकर भी चर्चा में हैं।

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह का लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स से अलग होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इंडस्ट्री के जानकार इसे उनके करियर की नई रणनीति मान रहे हैं, जहां वे केवल मजबूत और अलग कंटेंट वाली फिल्मों पर ही फोकस करना चाहते हैं। फिलहाल, ‘प्रलय’ से दूरी की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रणवीर सिंह आगे किस बड़े प्रोजेक्ट के साथ पर्दे पर धमाका करेंगे।

Releated Posts

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया पुराना विवाद: पाखी हेगड़े ने निरहुआ से रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, आम्रपाली दुबे ने काजल को घेरा

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चर्चित टेलीविजन शो इन दिनों अपने विवादित…

13 साल की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से शादी, मिला धोखा और दर्द फिर भी बॉलीवुड की डांस क्वीन बनकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अगस्त (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की महान कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम आज भी हिंदी सिनेमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top