• Home
  • मौसम
  • मानसून बना सकता है मौत का जाल: उमस भरी गर्मी 125% ज्यादा खतरनाक, 28 दिन पहले मिलेगी चेतावनी
Image

मानसून बना सकता है मौत का जाल: उमस भरी गर्मी 125% ज्यादा खतरनाक, 28 दिन पहले मिलेगी चेतावनी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अब तक मानसून को राहत का मौसम माना जाता रहा है, लेकिन ताजा अंतरराष्ट्रीय शोध ने इस धारणा को झकझोर दिया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून के दौरान बढ़ने वाली उमस भरी गर्मी शुष्क लू से कहीं अधिक जानलेवा साबित हो सकती है। यह खुलासा यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के संयुक्त अध्ययन में हुआ है।

करीब 84 वर्षों (1940-2023) के मौसम आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून के प्रभाव से गर्मी का खतरा अचानक 125 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। शोध में वैज्ञानिकों ने उन विशेष मौसम पैटर्न की पहचान की है, जो हवा में नमी और तापमान के खतरनाक मिश्रण को जन्म देते हैं। इसे ‘वेट-बल्ब तापमान’ कहा जाता है, जो मानव शरीर के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, उमस भरी गर्मी में शरीर का पसीना सूख नहीं पाता, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं हो पाता। इसके कारण कुछ ही घंटों में हीटस्ट्रोक या हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

इस शोध के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ अक्षय देवरास ने कहा कि लोग आमतौर पर शुष्क लू से तो सतर्क रहते हैं, लेकिन मानसून की उमस को नजरअंदाज कर देते हैं, जो अधिक खतरनाक है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब मानसून सक्रिय होता है, तब गंगा के मैदानी क्षेत्र खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। वहीं, मानसून में ब्रेक आने पर यह खतरा तटीय और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों की ओर बढ़ जाता है। दिल्ली और एनसीआर के लिए यह रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। घनी आबादी और कंक्रीट संरचनाओं के कारण यहां ‘हीट आइलैंड’ प्रभाव बनता है। सफदरजंग, पालम, आईटीओ और कश्मीरी गेट जैसे क्षेत्रों में वेट-बल्ब तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जहां 35-38 डिग्री तापमान भी 45 डिग्री से अधिक महसूस होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नई तकनीक से 28 दिन पहले ही चेतावनी जारी की जा सकेगी, जिससे समय रहते तैयारी कर लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top