• Home
  • स्थानीय समाचार
  • रात का सन्नाटा चीर कर हुआ धमाका: गैस सिलिंडर विस्फोट में आधा झुलसे दर्जन लोग, दो घर जलकर राख
Image

रात का सन्नाटा चीर कर हुआ धमाका: गैस सिलिंडर विस्फोट में आधा झुलसे दर्जन लोग, दो घर जलकर राख

समस्तीपुर, 23 अप्रैल (रंजीत कुमार) थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 5 में बुधवार की रात एक जोरदार गैस सिलिंडर विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना में गृहस्वामी समेत पड़ोसी दंपति सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि आग की लपटों ने दो घरों को भी अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया।

सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक तुशांत के अनुसार, घायलों में हरेकृष्ण सिंह (75), उषा देवी (45), गोविंद कुमार (14), चंद्रबली सिंह (40), विभा देवी (35) और जितेंद्र कुमार (21) शामिल हैं।

बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में जुटे घरवाले और पड़ोसी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट पड़ा।

धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए दो घरों को अपनी चपेट में ले गई। अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

वहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top