• Home
  • स्थानीय समाचार
  • टीबी अभियान में घोर लापरवाही: सीएचओ से 48 घंटे में जवाब तलब, मचा हड़कंप
Image

टीबी अभियान में घोर लापरवाही: सीएचओ से 48 घंटे में जवाब तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 23 अप्रैल (रंजीत कुमार) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र सोनवार चक की सीएचओ पुष्पा कुमारी शर्मा से कार्य में गंभीर लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 23 मार्च से चल रहे 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत विभूतिपुर प्रखंड को 99,916 लोगों की जांच का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत प्रतिदिन कम से कम 60 लोगों की स्क्रीनिंग कर निश्चय पोर्टल पर डाटा अपलोड करना अनिवार्य था।

हालांकि 21 अप्रैल को की गई समीक्षा में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि संबंधित सीएचओ द्वारा पूरे अभियान के दौरान एक भी स्क्रीनिंग दर्ज नहीं की गई। इसे कर्तव्यहीनता, मनमानी और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है।

विभाग ने इसे अत्यंत गंभीर मानते हुए 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के साथ लंबित डाटा अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया है। कार्रवाई की तलवार लटकने से स्वास्थ्य महकमे में बेचैनी बढ़ गई है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top