• Home
  • राज्य समाचार
  • जमीन हड़पी तो नहीं बचेंगे: योगी का कड़ा संदेश, दबंगों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को तुरंत राहत
Image

जमीन हड़पी तो नहीं बचेंगे: योगी का कड़ा संदेश, दबंगों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को तुरंत राहत

गोरखपुर, 23 अप्रैल (अंकित यादव) उत्तर प्रदेश में जमीन विवादों को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जमीन उसी के पास रहनी चाहिए, और यदि किसी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया है तो उसे तत्काल मुक्त कराया जाए और दोषियों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए।

गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक पहुंचकर उन्होंने एक-एक कर करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े विवादों के निस्तारण के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं, ताकि मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान हो सके।

उन्होंने दोहराया कि सरकार किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने देगी और हर पीड़ित को न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है।जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए हर संभव मदद देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज से संबंधित इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस से जुड़े मामलों पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील व्यवहार अपनाने और हर पीड़ित की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ के इस कड़े रुख के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इन सख्त निर्देशों का जमीन पर कितना असर दिखता है और दबंगों पर लगाम कितनी प्रभावी साबित होती है।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top