• Home
  • मौसम
  • दिल्ली बनी तंदूर: 42°C पार पारा, लू नहीं फिर भी झुलसे लोग, अब 44°C का डर
Image

दिल्ली बनी तंदूर: 42°C पार पारा, लू नहीं फिर भी झुलसे लोग, अब 44°C का डर

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (अशोक “अश्क”) राजधानी नई दिल्ली में गर्मी ने अप्रैल में ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिनभर तेज धूप और शुष्क हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालत ऐसी रही कि बिना लू चले ही लोग झुलसने वाली गर्मी से परेशान नजर आए और सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा सा छा गया।हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान लगातार दूसरे दिन गलत साबित हुआ। लू चलने की चेतावनी के बावजूद न तो लू चली और न ही येलो अलर्ट बरकरार रहा।

बावजूद इसके, तापमान में तेज बढ़ोतरी ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं की। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। वहीं, रिज क्षेत्र में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी का स्तर 69 से 18 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे गर्मी और अधिक चुभने वाली महसूस हुई।

सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी थी और दिन चढ़ने के साथ इसका असर और तीखा होता गया। दोपहर 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं भी राहत देने के बजाय गर्म थपेड़ों में बदल गई। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार और शनिवार को हालात और बिगड़ सकते हैं। कई इलाकों में लू चलने की संभावना है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

गुरुवार के लिए अनुमान है कि अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। ऐसे में आने वाले दिन राजधानीवासियों के लिए और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top