• Home
  • मुख्य समाचार
  • आरा बना आग का गोला: तापमान 42°C पार, लू के थपेड़ों ने थमाई रफ्तार, टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में शुमार
Image

आरा बना आग का गोला: तापमान 42°C पार, लू के थपेड़ों ने थमाई रफ्तार, टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में शुमार

पटना, 22 अप्रैल (पटना डेस्क) अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही बिहार के आरा में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बुधवार को शहर सचमुच ‘आग उगलता’ नजर आया, जब दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 23 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तेज लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह 5:23 बजे 26 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया।

इसके बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। आम दिनों में भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाली सड़कें वीरान दिखीं और लोग जरूरी काम के बिना घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं रहा। मवेशियों की हालत भी खराब दिखी। गाय-भैंस और अन्य जानवर पेड़ों की छाया में दुबके रहे, जबकि कई जगहों पर वे तपती जमीन पर लेटे नजर आए। यह दृश्य गर्मी की गंभीरता को साफ दर्शाता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि AQI.in के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आरा दुनिया के टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यह आंकड़ा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के खतरे की ओर इशारा करता है। मौसम विभाग ने भी राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहने का अनुमान है। 25 अप्रैल को पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 27 अप्रैल के बाद हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है। इस बीच, शहर में राहत की व्यवस्था नदारद दिख रही है।

नगर निगम की ओर से अब तक सार्वजनिक प्याऊ नहीं लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ समाजसेवी आगे आए हैं। जेल रोड स्थित लल्लू भाई ज्वेलर्स ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर ठंडे पानी की व्यवस्था कर लोगों को राहत देने की पहल की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के उपाय अपनाएं।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top