• Home
  • फ़िल्म
  • हॉलीवुड में गूंजा ‘गायत्री मंत्र’: स्ट्रीट फाइटर स्टार विद्युत जामवाल ने सिनेमाकॉन में रचा इतिहास
Image

हॉलीवुड में गूंजा ‘गायत्री मंत्र’: स्ट्रीट फाइटर स्टार विद्युत जामवाल ने सिनेमाकॉन में रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके विद्युत जामवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर को लेकर जबरदस्त चर्चा है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनका एक्शन नहीं, बल्कि उनका आध्यात्मिक अंदाज है। सिनेमाकॉन 2026 में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले विद्युत ने मंच पर कुछ ऐसा किया, जिसने पूरे ऑडिटोरियम को स्तब्ध कर दिया।

उन्होंने माइक उठाकर वैदिक मंत्रों सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ शुरू कर दिया। शोरगुल के लिए मशहूर इस इवेंट में अचानक शांति छा गई और हर कोई इस अनोखे पल का साक्षी बन गया। फिल्म में विद्युत जामवाल योग गुरु ‘धल्सिम’ के किरदार में नजर आएंगे। उनके ट्रांसफॉर्मेशन और लुक ने पहले ही फैंस को हैरान कर दिया है। मंच पर उनके साथ हॉलीवुड स्टार नोआ सेंटिनियो भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पल को खास बताया।

विद्युत ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि यह पल उन्हें उनकी जड़ों से जोड़ता है और उनके जीवन के उद्देश्य की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय मंत्रों ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को एक अद्भुत शांति और एकता का एहसास कराया, जो भाषा और सीमाओं से परे था।इस फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है और यह 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स पहले ही जबरदस्त चर्चा में हैं। विद्युत जामवाल का यह कदम न सिर्फ उनके करियर के लिए अहम माना जा रहा है, बल्कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की दिशा में भी एक बड़ा संदेश बन गया है।

Releated Posts

देओल परिवार से फिर आएंगे नए सितारे: बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार आर्यमान और धरम

नई दिल्ली, 31 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के कदम रखने की चर्चाओं…

देश को दिवालिया होने से बचाने की जंग: मनोज बाजपेयी बने साइलेंट सेवियर, टीज़र ने मचाया तहलका

नई दिल्ल, 07 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर…

12 करोड़ की डिमांड से मचा बवाल: पवन सिंह–ज्योति का तलाक केस फिर टला, कोर्ट में नहीं पहुंचे दोनों

पटना, 05 मई (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh की निजी जिंदगी एक बार फिर…

शक्तिमान बन सकते हैं दूल्हा: 67 की उम्र में कुंवारे मुकेश खन्ना बोले, पत्नी किस्मत में लिखी होती है, अफेयर नहीं

नई दिल्ली, 03 मई (अशोक “अश्क”) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top