• Home
  • स्थानीय समाचार
  • जनगणना 2027 का आगाज: विभूतिपुर में शुरू हुआ पहला चरण, अधिकारियों ने कसी कमर
Image

जनगणना 2027 का आगाज: विभूतिपुर में शुरू हुआ पहला चरण, अधिकारियों ने कसी कमर

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (रंजीत कुमार) बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनता महाविद्यालय, सिंघिया बुजुर्ग परिसर में रविवार से पहले चरण का प्रशिक्षण सत्र शुरू हो गया, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया। 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में शिक्षक, किसान सलाहकार, विकास मित्र समेत वे सभी कर्मी शामिल हुए, जिन्हें प्रगणक और पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि विभूतिपुर में जनगणना का कार्य सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि योग्य और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती से कार्य में गति आएगी।

प्रशिक्षकों की टीम में गौतम विहारी, सुगंधा शर्मा, सतीश कुमार झा, सुरेश कुमार, राकेश रौशन और अनुभव कुमार शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। यह प्रशिक्षण आने वाले समय में देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया को सफल बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top