• Home
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन करेंगे धमाल: 5 फिल्मों से आने वाली है सुनामी, ‘गोलमाल 5’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ भी है लिस्ट में
Image

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन करेंगे धमाल: 5 फिल्मों से आने वाली है सुनामी, ‘गोलमाल 5’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ भी है लिस्ट में

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं। हाल ही में ‘सन ऑफ सरदार 2’ से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अजय अब एक साथ कई बड़ी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने की रणनीति में जुट गए हैं। खास बात यह है कि उनकी आने वाली 5 फिल्मों में से तीन सुपरहिट फ्रेंचाइजी के सीक्वल हैं।सबसे ज्यादा चर्चा गोलमाल 5 को लेकर है।

अजय देवगन ने हाल ही में इसका इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षय कुमार की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव कॉमिक रोल में नजर आएंगे। साथ ही शरमन जोशी की भी वापसी हो रही है। अजय के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की टीम फिर से हंसी का तूफान लाने वाली है। इसी के साथ अजय मल्टीस्टारर धमाल 4 में भी नजर आएंगे।

‘टोटल धमाल’ के बाद यह उनका दूसरा बड़ा कॉमिक प्रोजेक्ट होगा, जो साल के अंत या अगले साल रिलीज हो सकता है।हॉरर-थ्रिलर के शौकीनों के लिए शैतान 2 भी लाइन में है। ‘शैतान’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल में अजय एक बार फिर दमदार किरदार निभाते दिखेंगे।वहीं एक्शन के मोर्चे पर भोला 2 भी चर्चा में है। ‘भोला’ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद इसके सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही है।सबसे बड़ा दांव दृश्यम 3 पर है, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यह अजय की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मानी जाती है। इसके अलावा उनकी एक्शन फिल्म ‘रैंजर’ भी अगले साल रिलीज हो सकती है, जिसमें संजय दत्त और तमन्ना भाटिया के नजर आने की चर्चा है।कुल मिलाकर, अजय देवगन का आने वाला समय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित होने वाला है, जहां एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

Releated Posts

देओल परिवार से फिर आएंगे नए सितारे: बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार आर्यमान और धरम

नई दिल्ली, 31 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के कदम रखने की चर्चाओं…

देश को दिवालिया होने से बचाने की जंग: मनोज बाजपेयी बने साइलेंट सेवियर, टीज़र ने मचाया तहलका

नई दिल्ल, 07 मई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर…

12 करोड़ की डिमांड से मचा बवाल: पवन सिंह–ज्योति का तलाक केस फिर टला, कोर्ट में नहीं पहुंचे दोनों

पटना, 05 मई (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh की निजी जिंदगी एक बार फिर…

शक्तिमान बन सकते हैं दूल्हा: 67 की उम्र में कुंवारे मुकेश खन्ना बोले, पत्नी किस्मत में लिखी होती है, अफेयर नहीं

नई दिल्ली, 03 मई (अशोक “अश्क”) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top