• Home
  • आर्थिक
  • PNB का बड़ा झटका: कल से बंद होंगे हजारों खाते, आपका अकाउंट तो नहीं लिस्ट में
Image

PNB का बड़ा झटका: कल से बंद होंगे हजारों खाते, आपका अकाउंट तो नहीं लिस्ट में

पटना, 15 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। बैंक 16 अप्रैल से बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है, जिसके तहत हजारों बैंक खातों को बंद किया जाएगा। इस फैसले से उन ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा, जिनके खाते लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PNB ऐसे खातों को बंद करेगा जिनमें पिछले तीन वर्षों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस भी शून्य है।

इसके अलावा, पहले से इनएक्टिव या निष्क्रिय स्थिति में चल रहे खाते भी इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। बैंक ने साफ संकेत दिया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले खातों को अब बख्शा नहीं जाएगा।इस कदम के पीछे सुरक्षा बड़ा कारण बताया जा रहा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले खाते फ्रॉड के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे खातों का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं।

इसी खतरे को देखते हुए बैंक ने यह सख्त फैसला लिया है।PNB ने अपने ग्राहकों से ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। बैंक का कहना है कि जिन खाताधारकों ने अभी तक KYC अपडेट नहीं कराया है, उनके खाते भी बंद किए जा सकते हैं। यानी लापरवाही अब भारी पड़ सकती है।अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता सुरक्षित बना रहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। सबसे पहले बैंक जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।

साथ ही खाते में कुछ राशि जमा करें और कम से कम एक छोटा ट्रांजेक्शन जरूर करें, ताकि खाता सक्रिय बना रहे।बैंक जाने से पहले जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली या पानी का बिल और पासबुक साथ ले जाना न भूलें। विशेषज्ञों की मानें तो समय रहते कदम उठाकर आप अपने खाते को बंद होने से बचा सकते हैं, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है।

Releated Posts

KYC नहीं कराया तो अटक सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, जानिए क्यों जरूरी है पहचान सत्यापन और कैसे बचें साइबर ठगी से

नई दिल्ली, 12 जुलाई (अशोक “अश्क”) बैंक खाता खुलवाने से लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश, नया सिम कार्ड…

SBI में हड़ताल: 25-26 मई को ठप पड़ सकते हैं बैंकिंग काम, ग्राहकों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली, 06 मई (अशोक “अश्क”) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इस…

घर-घर का सोना कंपनी के लॉकर में: 205 टन गोल्ड गिरवी, मुथूट फाइनेंस बना सोने का साम्राज्य, पाकिस्तान से 3 गुना ज्यादा भंडार

नई दिल्ली, 04 मई (सेंट्रल डेस्क) भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक…

1 अप्रैल से जमीन खरीद पर लगेगी मोटी रकम, तीन से पांच गुना बढ़ेगा रजिस्ट्रेशन खर्च, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

समस्तीपुर, 31 मार्च (हर्षिता “अश्क”) जिले में जमीन खरीदने वालों के लिए नया वित्तीय वर्ष बड़ा झटका लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top