• Home
  • फ़िल्म
  • काका से डिस्को किंग तक, कैसे मिथुन ने छीन लिया राजेश खन्ना का मास क्रेज
Image

काका से डिस्को किंग तक, कैसे मिथुन ने छीन लिया राजेश खन्ना का मास क्रेज

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (अशोक “अश्क”) 70 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड पर राज था राजेश खन्ना का। उनकी दीवानगी ऐसी थी कि लड़कियां खून से खत लिखती थीं और उनकी कार लिपस्टिक के निशानों से भर जाती थी। लेकिन वक्त बदला और फिल्मों की दुनिया में नई हवा चलने लगी। आम धारणा है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर ने काका के दौर को चुनौती दी, लेकिन असली झटका कहीं और से आया।

यह चुनौती थी मिथुन चक्रवर्ती की, जो एक अलग अंदाज और ‘स्वैग’ के साथ उभरे। राजेश खन्ना की पहचान रोमांस और भावनाओं से जुड़ी थी, लेकिन 70 के दशक के मध्य तक दर्शकों का टेस्ट बदलने लगा। अब युवाओं को एक्शन, स्टाइल और रियल कनेक्ट चाहिए था। इसी बदलाव ने मिथुन के लिए रास्ता खोला। 1976 में फिल्म मृगया से डेब्यू कर मिथुन ने नेशनल अवॉर्ड जीतकर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। वे एक आउटसाइडर थे, लेकिन उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

वहीं दूसरी ओर, राजेश खन्ना के बारे में कहा जाने लगा कि उनका अनुशासन ढीला पड़ रहा है।फिर आया 80 का दशक और डिस्को डांसर ने इतिहास रच दिया। मिथुन न सिर्फ भारत बल्कि सोवियत यूनियन तक छा गए। वे गरीब और छोटे शहरों के सुपरस्टार बन गए, जबकि काका की लोकप्रियता सीमित होती गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अमिताभ बच्चन ने जहां ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि बनाई, वहीं मिथुन ने मास ऑडियंस को अपनी ओर खींच लिया। उनकी डांस स्टाइल और एक्शन ने बॉलीवुड का ट्रेंड बदल दिया। समय के साथ राजेश खन्ना एक लेजेंड बन गए, लेकिन 70 के दशक के अंत और 80 के दशक की शुरुआत में मिथुन चक्रवर्ती ने उनके स्टारडम को कड़ी चुनौती देकर खुद को वन मैन इंडस्ट्री साबित कर दिया।

Releated Posts

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया पुराना विवाद: पाखी हेगड़े ने निरहुआ से रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, आम्रपाली दुबे ने काजल को घेरा

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चर्चित टेलीविजन शो इन दिनों अपने विवादित…

13 साल की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से शादी, मिला धोखा और दर्द फिर भी बॉलीवुड की डांस क्वीन बनकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अगस्त (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की महान कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम आज भी हिंदी सिनेमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top