• Home
  • राजनीति
  • बिहार में सत्ता का महासंग्राम: CM बदलने की उलटी गिनती, निशांत की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान
Image

बिहार में सत्ता का महासंग्राम: CM बदलने की उलटी गिनती, निशांत की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) नई सरकार के गठन से पहले सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच एनडीए के भीतर जोड़-तोड़ और बैठकों का दौर तेज हो गया है। सत्ता के समीकरण साधने के लिए हर दल अपने हिस्से से ज्यादा मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड की रणनीति ने राजनीतिक पारा और बढ़ा दिया है। खास तौर पर निशांत कुमार का नाम चर्चा के केंद्र में है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसे पार्टी के “युवा चेहरे” के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति माना जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच तालमेल बैठाकर जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश जारी है। मंत्रिमंडल गठन को लेकर भी मंथन तेज है। जदयू की संभावित सूची में विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और मदन सहनी जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जमा खां और सुनील भी रेस में हैं। सूत्रों का दावा है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार शपथ ले सकती है।

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है।इधर, “एक अणे मार्ग” स्थित आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, जहां विधायक दल के नेता का चयन हो सकता है। इस बैठक में निशांत कुमार की भूमिका और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा संभव है। अब अगले 24 से 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक साबित होंगे, जहां सत्ता परिवर्तन की पटकथा पूरी तरह लिखी जा सकती है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top