• Home
  • राजनीति
  • वीर सावरकर के सपनों का भारत साकार करने में जुटी मोदी सरकार : डॉ. सुनील कुमार
Image

वीर सावरकर के सपनों का भारत साकार करने में जुटी मोदी सरकार : डॉ. सुनील कुमार

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज का भारत सावरकर के आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक ने वीर सावरकर को केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता बताया।उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का सपना एक संगठित, आत्मनिर्भर, वैज्ञानिक सोच वाला और आत्मविश्वासी भारत था।

उनका मानना था कि कोई भी राष्ट्र तभी महान बन सकता है, जब उसके नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और समाज में एकता कायम रहे। विधायक ने कहा कि सावरकर के विचारों का प्रभाव समय-समय पर कई राष्ट्रीय नेताओं पर पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके सिद्धांतों को अपनाते हुए देश को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा “आत्मनिर्भर भारत” अभियान वीर सावरकर की सोच को आगे बढ़ाने वाला बड़ा कदम है। “मेक इन इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया”, “डिजिटल इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” जैसी योजनाओं ने देश के उद्योग, युवाओं और तकनीकी विकास को नई गति दी है।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। स्वदेशी हथियार, मिसाइल, युद्धपोत और रक्षा उपकरणों के निर्माण से भारत की सैन्य शक्ति मजबूत हुई है। यह वही विचार है, जिसे वीर सावरकर वर्षों पहले राष्ट्र सुरक्षा के लिए आवश्यक बताते थे।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और गौरव को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, काशी विश्वनाथ धाम विकास और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे कदम भारत की सांस्कृतिक शक्ति को मजबूत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान, अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक और विदेश नीति के क्षेत्र में भी भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top