• Home
  • मुख्य समाचार
  • कुपोषण पर निर्णायक वार: बक्सर में पोषण पखवाड़ा का आगाज़, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पोषण रथ
Image

कुपोषण पर निर्णायक वार: बक्सर में पोषण पखवाड़ा का आगाज़, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पोषण रथ

बक्सर, 10 अप्रैल (विक्रांत) जिले में कुपोषण के खिलाफ व्यापक अभियान की शुरुआत करते हुए 8वें पोषण पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी साहिला ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाएगा। कार्यक्रम के बाद डीएम साहिला की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 9 से 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान “पहले छह वर्ष मजबूत भविष्य की नींव” थीम के तहत 0 से 6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आईसीडीएस बक्सर, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि सहित विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और धर्मगुरुओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।डीएम ने पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला और जागरूकता रैलियों के आयोजन को अनिवार्य बताते हुए कहा कि मातृ-शिशु पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और खेल आधारित शिक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए।

“नो स्क्रीन आवर” जैसी पहल के जरिए बच्चों को बाहरी गतिविधियों से जोड़ने का भी आह्वान किया गया।पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, वृद्धि निगरानी, पोषण रेसिपी प्रतियोगिता और ECCE आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पोषण पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पिरामल फाउंडेशन और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह अभियान जिले में जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।

Releated Posts

जलवायु संकट से निपटने को बीएयू का बड़ा एक्शन प्लान: 14 अनुसंधान केंद्रों की समीक्षा, किसानों के लिए बनेगी नई रणनीति

बक्सर, 30 मई (विक्रांत) बदलते जलवायु परिदृश्य और कृषि क्षेत्र के सामने खड़ी नई चुनौतियों के बीच बिहार…

नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क…

नालंदा बना स्वास्थ्य सेवा का मॉडल: अस्पतालों में अब दिखेगा डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे बिहार के लिए मिसाल बनता…

झमाझम बारिश से मिली राहत: लेकिन खुल गई नगर निगम की पोल, बिहारशरीफ की सड़कों पर घुटनों तक पानी

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top