• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रेल डिप्लोमेसी से रिश्तों में रफ्तार, भारत-बांग्लादेश की दोस्ती फिर पटरी पर
Image

रेल डिप्लोमेसी से रिश्तों में रफ्तार, भारत-बांग्लादेश की दोस्ती फिर पटरी पर

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दक्षिण एशिया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत के साथ रिश्ते फिर से मजबूत होते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब रेल सहयोग को नई गति मिली है।बांग्लादेश के रेल मंत्री शेख रबीउल आलम ने संसद में ऐलान किया है कि उनका देश भारत से 200 ब्रॉड-गेज रेलवे कोच खरीदेगा। इन कोचों की आपूर्ति इसी साल शुरू होने की उम्मीद है, जबकि पूरी डिलीवरी दिसंबर 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश आने वाले समय में 260 यात्री कोच, 46 ब्रॉड-गेज और 50 मीटर-गेज लोकोमोटिव खरीदने की भी योजना बना रहा है। यह कदम देश के रेल नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।राजनीतिक स्तर पर भी दोनों देशों के संबंधों में गर्मजोशी लौटती दिख रही है। तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के आने के बाद रिश्ते पटरी पर लौटे हैं। हाल ही में बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने नई दिल्ली का दौरा कर एस. जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता की। रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ा है।

ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एकेएम शमशुल इस्लाम के साथ अहम बैठक की। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘रेल डिप्लोमेसी’ के जरिए दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती आएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बड़ा फायदा होगा।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क जून 12, 2026

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

ByByअशोक अश्क जून 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top