• Home
  • कृषि
  • बंजर जमीन में बनाया नारियल फार्म, आर माधवन की खेती कर किया कमाल
Image

बंजर जमीन में बनाया नारियल फार्म, आर माधवन की खेती कर किया कमाल

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (अशोक “अश्क”) जहां एक ओर फिल्मी सितारे पर्दे पर चमकते हैं, वहीं कुछ कलाकार जमीन से जुड़कर नई मिसाल भी कायम कर रहे हैं। आर माधवन ने एक ऐसा ही अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको चौंका दिया है।‘धुरंधर’ फेम माधवन ने तमिलनाडु के पालिनी में एक बंजर जमीन को अपनाया और महज तीन साल की मेहनत से उसे हरे-भरे नारियल फार्म में बदल दिया। खास बात यह है कि यहां उगाए गए नारियल न सिर्फ मीठे हैं, बल्कि उनकी खुशबू भी अलग और प्राकृतिक है।

माधवन ने 2020 में सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की सफलता साझा करते हुए लिखा था कि यह उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा। उन्होंने इसे एक “शानदार प्रयोग” बताया, जिसमें गैर-हाइब्रिड और शुद्ध बौनी किस्म के नारियल उगाए गए। इससे पहले भी कई सितारे खेती की ओर रुख कर चुके हैं। राजेश कुमार ने अभिनय छोड़ खेती अपनाई, जबकि धर्मेंद्र, प्रकाश राज और जैकी श्रॉफ भी लंबे समय से कृषि और पर्यावरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। कोविड-19 के दौरान माधवन ने अपने टेरेस गार्डन की झलक भी दिखाई थी, जहां उन्होंने चेरी जैसे फलों की खेती कर सबको चौंका दिया।

अब वे अपने इस अनुभव को रिसर्च पेपर और लेख के जरिए किसानों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ खेती में भी सफलता हासिल कर माधवन ने यह साबित कर दिया है कि अगर सोच मजबूत हो, तो बंजर जमीन भी ‘सोना’ उगल सकती है। फिलहाल, उनके इस कदम ने युवाओं और किसानों दोनों को नई प्रेरणा दी है।

Releated Posts

गेहूं की बंपर पैदावार: कटनी प्रयोग में चौंकाने वाला आंकड़ा, DM खुद पहुंचे खेत

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले में गेहूं की पैदावार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 13…

बिना दवा, बिना खर्च: सालों तक सुरक्षित रहेगा गेहूं, बहराइच के किसान का देसी फॉर्मूला वायरल

बहराइच, 13 अप्रैल (विपिन श्रीवास्तव) गेहूं की कटाई खत्म होते ही किसानों और आम परिवारों के सामने सबसे…

टमाटर ने बदली किस्मत: 5 बीघा में किसान नन्ने की खेती से 2 लाख का मुनाफा, नई तकनीक ने किया कमाल

लखनऊ, 13 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) उत्तर प्रदेश के केमरी गांव के किसान नन्ने इन दिनों टमाटर की खेती…

बैल से बिजली, गोबर से गैस: लखनऊ के किसान मॉडल ने मचाई हलचल, खेती बनी मुनाफे की मशीन

लखनऊ, 12 अप्रैल (लखनऊ डेस्क) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास एक ऐसा अनोखा कृषि मॉडल सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top