• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • दो हफ्ते की राहत: जंग के मुहाने से लौटा मिडिल ईस्ट, ट्रंप का सीजफायर ऐलान
Image

दो हफ्ते की राहत: जंग के मुहाने से लौटा मिडिल ईस्ट, ट्रंप का सीजफायर ऐलान

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (अशोक “अश्क”) मिडिल ईस्ट में भड़की तनावपूर्ण स्थिति के बीच दुनिया को बड़ी राहत देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह के संघर्ष विराम (सीजफायर) का ऐलान कर दिया है। मंगलवार (7 अप्रैल) को की गई इस घोषणा ने उस वक्त सबको चौंका दिया, जब कुछ ही घंटों पहले ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी थी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ईरान के साथ द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर लिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान की ओर बढ़ रही सैन्य कार्रवाई को रोक दिया है, बशर्ते कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित और तत्काल खोलने पर सहमत हो। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर चुका है और अब क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए समझौते के करीब पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जबकि अमेरिका ने 15 बिंदुओं का खाका तैयार किया है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी इस पहल में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर हमले रोके जाते हैं तो उसकी सशस्त्र सेनाएं भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बंद कर देंगी। अराघची ने संकेत दिए कि दो सप्ताह के भीतर समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है, जिससे मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Releated Posts

सुबह 4 बजे आया नौकरी खत्म का मेल: Meta में 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी से मचा हड़कंप, AI बना सबसे बड़ा कारण

नई दिल्ली, 20 मई (अशोक “अश्क”) दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta में बड़े पैमाने पर छंटनी की…

ट्रेन से होगा नेपाल दर्शन, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पशुपतिनाथ से पोखरा तक मिलेगा रॉयल सफर

पटना, 18 मई (पटना डेस्क) भारतीय रेलवे ने यात्रियों को धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनोखा अनुभव…

मॉस्को में ड्रोन हमला: एक भारतीय मजदूर की मौत, तीन साथी घायल

नई दिल्ली, 17 मई (अशोक “अश्क”) रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण ड्रोन हमले में…

भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, आतंकवाद पर भारत का कड़ा संदेश

नई दिल्ली, 16 मई (अशोक “अश्क) आतंकवाद के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top