• Home
  • फ़िल्म
  • भिखारी से ‘भारत कुमार’ तक, मनोज कुमार ने ऐसे बदली हिंदी सिनेमा की तस्वीर
Image

भिखारी से ‘भारत कुमार’ तक, मनोज कुमार ने ऐसे बदली हिंदी सिनेमा की तस्वीर

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (अशोक “अश्क”) हिंदी सिनेमा में देशभक्ति की पहचान बन चुके मनोज कुमार का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 1956 में फिल्म गंगू तेली से छोटे से रोल के साथ शुरुआत करने वाले इस कलाकार ने 1957 की फिल्म फैशन में भिखारी के किरदार से पहचान बनाई और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म वो कौन थी? ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ अभिनय बल्कि निर्देशन में भी अपनी खास छाप छोड़ी।

वहीदा रहमान के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई और दोनों की दोस्ती भी इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है। 1965 में आई उनकी फिल्म शहीद को लाल बहादुर शास्त्री ने सराहा। उनके सुझाव पर मनोज कुमार ने 1967 में उपकार बनाई, जिसने उन्हें “भारत कुमार” का खिताब दिलाया। इस फिल्म में किसान और सैनिक के रूप में उनका किरदार आज भी याद किया जाता है। फिल्म उपकार में प्राण को ‘मलंग चाचा’ के रोल में लेकर उन्होंने उनकी छवि ही बदल दी। आगे चलकर 1981 की फिल्म क्रांति ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

खास बात यह भी है कि जब अमिताभ बच्चन संघर्ष कर रहे थे, तब मनोज कुमार ने उन्हें फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में बड़ा मौका दिया, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। मनोज कुमार का योगदान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की भावना को जीवंत करने तक फैला हुआ है।

Releated Posts

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया पुराना विवाद: पाखी हेगड़े ने निरहुआ से रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, आम्रपाली दुबे ने काजल को घेरा

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चर्चित टेलीविजन शो इन दिनों अपने विवादित…

13 साल की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से शादी, मिला धोखा और दर्द फिर भी बॉलीवुड की डांस क्वीन बनकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अगस्त (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की महान कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम आज भी हिंदी सिनेमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top