• Home
  • स्थानीय समाचार
  • समस्तीपुर स्टेशन पर बनेगा मेगा कॉम्प्लेक्स, खाली जमीन अब बनेगी व्यापार और रोजगार का हब
Image

समस्तीपुर स्टेशन पर बनेगा मेगा कॉम्प्लेक्स, खाली जमीन अब बनेगी व्यापार और रोजगार का हब

समस्तीपु, 05 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार के समस्तीपुर में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी तेज हो गई है। डीआरएम ऑफिस में आयोजित एक अहम बैठक में रेलवे परिसर की खाली पड़ी जमीन पर मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक का नेतृत्व अनन्या स्मृति ने किया।

बैठक में शहर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लेते हुए इस परियोजना को समस्तीपुर के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी बताया। नगर निगम समस्तीपुर की महापौर अनिता राम और नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के निर्माण से न केवल शहर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही रेलवे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे स्टेशन परिसर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से इस योजना को जल्द लागू करने पर सहमति जताई। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना समस्तीपुर को एक नए आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top